{"_id":"61ba2bd0e495a945ac16e572","slug":"one-infected-died-due-to-corona-18-new-patients-came-gurgaon-news-noi621518378","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते 1 संक्रमित की मौत, 18 नए मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते 1 संक्रमित की मौत, 18 नए मरीज आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में महज एक दिन के अंतराल पर बुधवार को एक और मरीज की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को भी जिले में एक मरीज की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। इसी के साथ जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 927 हो गया है। बुधवार को कोरोना के 18 नए मरीज आए जबकि 17 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 98 पर पहुंच गई है, जिसमें से 93 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 6 मरीज जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
------
15 दिन में आए 189 मरीज
स्थिति यह है कि जुलाई से सितंबर के बीच एक समय जिले में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 2 से 3 पर आ गई थी लेकिन अब यह संख्या रोजाना ही दहाई के आंकड़े को पार कर रही है। कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही रोजाना औसतन 12 मरीजों के हिसाब से 189 नए मरीज आए हैं। मालूम हो कि पिछले अगस्त में दो मरीजों की मौत हुई थी जबकि सितंबर में सिर्फ एक मरीज की मौत संक्रमण के चलते हुई थी।
-----
अब तक इस माह में हुईं 2 मौतें
अक्तूबर में कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं हुई, जबकि नवंबर में भी सिर्फ 1 मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। वहीं, दिसंबर में अब तक 2 मरीज कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, कोरोना की जांच का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में कोविड जांच के लिए 4224 नमूने लिए गए, जिसमें से 658 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये की गई।
विज्ञापन
--------