{"_id":"69289c2d5afe9e8e0a0187d6","slug":"one-arrested-for-robbing-cab-driver-at-gunpoint-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73199-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हथियार के बल पर कैब चालक से लूटपाट में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हथियार के बल पर कैब चालक से लूटपाट में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
एक दिन का रिमांड लेकर की जा रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 की पुलिस ने कैब बुक करके चालक से हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी व कैब लूटने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से लूटे गए दो मोबाइल, कैब की चाबी, 1200 रुपये और वारदात को अंजाम देने प्रयोग किया गया कट्टा बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के सिक्का गांव निवासी अलादीन के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गोयला डेरी एच-ब्लॉक, दीनपुर नजफगढ़ (दिल्ली) में रह रहा था। आरोपी अलादीन से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 23/24 सितंबर की रात को दिल्ली के तिमारपुर से कार लूटने के बाद गुरुग्राम आ गया। यहां आकर उन्होंने उबर के माध्यम से शिकायतकर्ता कैब चालक की कैब को नीमराना (राजस्थान) जाने के लिए बुक किया था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र से कार लूटने के संबंध में तिमारपुर थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने जब आरोपी अलादीन का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा तो उसके खिलाफ दिल्ली में आठ मामले और नूंह में एक मामला दर्ज मिला।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अलादीन को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी से उसके अन्य साथी आरोपियों के बारे में और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी ली जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है मामला
24 सितंबर को डीएलएफ फेज-2 थाने में एक कैब चालक ने अपने साथ लूट होेने की शिकायत दी थी। कैब चालक ने पुलिस को बताया कि वह उबर में कैब चलाने का काम करता है। 24 सितंबर की अल सुबह करीब 3.25 बजे उसके पास राजस्थान के नीमराना के लिए बुकिंग आई। वह बुकिंग की लोकेशन एमजी रोड के सामने पहुंचा तो उसे दो युवक व दो युवतियां मिलीं। एक युवक गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठ गया जबकि दोनों युवतियां व एक युवक पीछे वाली सीट पर बैठ गए। वह गाड़ी को नीमराना के लिए चल पड़ा। सुबह 5 बजे जब गाड़ी साहबी नदी से कुछ दूरी पहुंचा तो गाड़ी में बैठे युवक-युवतियों ने उसे गाड़ी रोकने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आगे बैठे युवक ने गाड़ी की हैंड ब्रेक खींच दी और पीछे बैठे युवक ने कैब चालक के सिर पर कट्टा लगाकर गाड़ी साइड लगाने के लिए कहा। इसी दौरान एक कार को कैब के आगे लगा दिया जोकि इन्ही का साथी चला रहा था। आरोपियों ने कैब चालक से दो मोबाइल, आठ हजार रुपये व गाड़ी लूट ली और उसको वहीं रोड पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-2 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।