फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One arrested for cheating in the name of getting soldier's job

सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating in the name of getting soldier's job
गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने तीन साल पहले हरियाणा पुलिस में सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.30 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर चालीस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसीपी साइबर इंदीवर ने बताया कि तीन साल पहले आशीष नाम के युवक ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि रेवाड़ी के रहने वाले व्यक्ति ने खुद को नेताओं का करीबी बता कर उससे 9.30 लाख रुपये ठग लिए। विश्वास जमाने के लिए उसने एनआईसी से मिलती-जुलती ईमेल आईडी बना कर नौकरी में चयनित होने का भरोसा दिलाया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने सुधीर चौहान निवासी मायण थाना खोल, जिला रेवाड़ी को पांच दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किया। पपुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि वारदात के बाद से ही वह घर से फरार था। बीटेक की शिक्षा ग्रहण किया है। परिवार वालों ने उसे बेदखल कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed