फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   one arrest in matter of cricket selection fraud

क्रिकेट चयन के नाम पर धोखाधड़ी में प्रशिक्षक गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
one arrest in matter of cricket selection fraud
गुरुग्राम। रणजी, आईपीएल सहित प्रदेश की क्रिकेट टीमों में चयन कराने के नाम पर खिलाड़ियों से ठगी करने के मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक अजय कुुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रही शहर की आर्थिक अपराध शाखा-दो पुलिस द्वारा इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। अभी नौ आरोपी गिरफ्त में आने बाकी हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में संचालित एक क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षक अजय कुमार को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। खिलाड़ियों से हुई ठगी में से इसके खाते में आठ लाख रुपये आने के बारे में पता चला है। इसी मामले में बिहार की एक क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक सहित दो लोगों को भी अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। वहीं, देहरादून में संचालित एक क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षक कुलबीर रावत, गुरुग्राम के न्यू पालम विहार निवासी आशुतोष बोरा, चित्रा बोरा, राजस्थान के गंगानगर निवासी नितिन कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन

नौ आरोपियों को और गिरफ्तार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच अधिकारी एसआइ उमेश कुमार का कहना है कि सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इसे जल्द ही पूरा कर अन्य की भी गिरफ्तार की जाएगी। गौरतलब हो कि इस मामले में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के जालौन के खिलाड़ी अंशुल ने शिकायत दर्ज कराई थी। ठगी का शिकार हुए अन्य खिलाड़ी भी अपने बयान दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed