फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One-and-a-half-year-old child dies after falling into a water tank

Gurugram News: पानी की हौदी में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Thu, 22 Oct 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year-old child dies after falling into a water tank
- घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र के साढराणा गांव में घर के बाहर बनी पानी की हौदी में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा 20 अक्तूबर की देर शाम हुआ। परिवार के लोग बच्चे को पानी से निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।


जानकारी के अनुसार, साढराणा गांव निवासी अंशुल कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा हिमांशु घर के आंगन में खेल रहा था। हादसे के समय अंशुल किसी काम से बाहर गए हुए थे। खेलते-खेलते हिमांशु घर के बाहर बनी पानी की हौदी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। परिवार के लोगों को कुछ देर तक उसके बारे में पता नहीं चला। जब बच्चा काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान परिजनों ने हौदी में देखा तो हिमांशु पानी में डूबा मिला। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पानी की हौदी ज्यादा गहरी नहीं थी। आशंका है कि बच्चा उसमें मुंह के बल गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया। पुलिस ने मामले में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि से इन्कार किया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed