फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One and a half lakh cheated from lawyer in the name of getting London visa

Gurugram News: लंदन का वीजा दिलाने के नाम पर वकील से डेढ़ लाख ठगे

Wed, 03 Apr 2024 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated from lawyer in the name of getting London visa
शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुाुग्राम। सेक्टर-40 थाना एरिया में लंदन का वीजा लगवाने के नाम पर एक वकील से डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-31 के संचित ने कहा कि वे पेशे से वकील है और गुरुग्राम की अदालत में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने लंदन जाने का प्लान बनाया था। ऐसे में वह दिसंबर 2023 में वीजा प्रक्रिया पूरा करने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस गए थे। यहां उनकी मुलाकात राजा कुमार सिंह से हुई। राजा ने उन्हें वीजा दिलाने में मदद करने की बात कही। इस काम में डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही। रुपए देने के लिए जब संचित ने हामी भरी तो राजा ने उन्हें इजी माई ट्रिप के कथित डायरेक्टर आर के सिंह से महिपालपुर एक्सटेंशन में मिलवाया। उसने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये ले लिए। वीजा 15 दिन में पोस्ट के जरिए घर भेजे जाने की बात कही। आरोप है कि रुपये लेने के बाद से आरोपी उन्हें वीजा के नाम पर टरकाने लगा। 15 दिन बाद भी जब वीजा नहीं आया तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन वह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे रहा था। इस पर जब वह आर के सिंह के ऑफिस गए तो पता लगा कि आरोपी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed