फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the eve of Karwa Chauth, the city is filled with henna inscribed with the name of the beloved.

Gurugram News: करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पिया के नाम की मेंहदी से महका शहर

Wed, 28 Oct 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
On the eve of Karwa Chauth, the city is filled with henna inscribed with the name of the beloved.
रेणु मुंजाल करवा चौथ वाली खबर के लिए
सोहना के रिसॉर्ट में सजेगी एक शाम चांद के साथ, ढोल-ताशे, सूफी गायन और सात्विक डिनर की विशेष तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सदर बाजार से लेकर हुडा मार्केट, सेक्टरों के सामुदायिक भवनों और सोसाइटियों के हॉल तक, हर तरफ मेंहदी लगवाती सुहागनों की रौनक से पूरा शहर मेंहदीमय नजर आया। यह नजारा किसी सामूहिक विवाह उत्सव की मेंहदी रस्म जैसा प्रतीत हो रहा था। त्योहार के अंतिम क्षणों में बाजारों में चूड़ी, परिधान, आभूषण और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं मिठाई की दुकानों पर फेनी और मट्ठी के विशेष स्टॉल सजाए गए।
इस बार उत्सव को खास बनाने के लिए कई सामूहिक आयोजन किए जा रहे हैं। सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर में लेडीज क्लब और रोटरी क्लब के सहयोग से दो दिवसीय करवा चौथ मेला और मेंहदी उत्सव आयोजित किया गया, जहां निर्धारित दरों पर मेंहदी लगाने की सुविधा के साथ छात्राओं को कमाई के अवसर भी मिले। वहीं, रहेजा वेदांता, डीएलएफ प्राइमस और मानसून ब्रिज जैसी बड़ी सोसाइटियों में सामूहिक मेंहदी स्टेशन बनाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, डीएलएफ सिटी क्लब और सोहना के दमदमा स्थित विरासत रिसॉर्ट में एक शाम चांद के साथ जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिनमें सूफी गायन, तंबोला, ढोल-ताशे, सामूहिक कथा और सात्विक डिनर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर के प्रमुख मंदिरों और गीता भवन में भी सामूहिक पूजन की भव्य व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
शहर में बढ़ा सामूहिक पूजा का चलन
हमारी सोसाइटी में महिलाओं की मेंहदी का एक उत्सव बुधवार को रहा। बृहस्पतिवार को हमलोग सामूहिक पूजा और चंद्र दर्शन करेंगे। इसके बीच मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।
- वनीता सखुजा, डीएलएफ प्राइमस, सेक्टर-82

गीता भवन मंदिर परिसर में शाम 3.30 बजे से सामूहिक पूजा शुरू हो जाएगी। यहां एक टेंट लगा दिया जाएगा। यह कार्यक्रम चांद के निकलने तक चलेगा। - सुनीता खुल्लर, स्त्री सत्संग सभा, गीता भवन न्यू कॉलोनी

गौरी शंकर मंदिर में शाम 3.30 बजे से पूजा शुरू होगी। यहां काफी संख्या नए जोड़े रहते हैं, जिन्हें रीति रिवाजों की जानकारी नहीं है। हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को रिवाजों से जोड़ना भी होता है। - रेणु मुजांल, न्यू पंजाबी महासभा डीएलएफ फेज - 2


गुरुग्राम में अब सामूहिक रूप करवा चौथ की तैयारी का रिवाज चल पड़ा है। पहले से सामूहिक उत्सव के बहाने हमारी तैयारी भी हो रही है,खुशियां भी साझा हो रही है। - सीमा अग्रवाल, सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed