फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On March 6, farmers will protest by tying a black band

6 मार्च को किसान काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
On March 6, farmers will protest by tying a black band
गुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में शहर के राजीव चौक के पास अनिश्चितकालीन धरना पिछले 66 दिनों से दिया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि छह मार्च को पूरे देश में काले कानूनों के ख़िलाफ़ किसान मजदूर तथा ग़रीब आदमी हाथों पर काली पट्टी बांधेंगे तथा अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे।
विज्ञापन

धरना स्थलों पर उस दिन काले झंडे लगाए जाएंगे। दिल्ली के चारों तरफ केएमपी एवं केजीपी पर छह मार्च को नाकेबंदी की जाएगी तथा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राव कमलबीर सिंह, आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना तथा वीरू सरपंच ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि जन विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर किसान धरनों पर महिला किसान दिवस मनाया जाएगा तथा उस दिन धरनों की कमान महिलाएं ही संभालेंगी। जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लेते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ईश्वर सिंह पातली, जय सिंह पूनिया, माइकल सैनी, सारिका वर्मा, मिर्गिया शर्मा, नवनीत रोजखेडा, पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल, उम्मेद सिंह महलावत, ईश्वर सिंह झाड़सा, रामकृष्ण, सतबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, दयानंद शर्मा, योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर सहित काफी संख्या में किसान धरना में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed