{"_id":"5f09f8de8ebc3e63cd623e60","slug":"occupy-500-acres-of-city-council-at-sohna-gurgaon-news-noi5227325129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहना में नगर परिषद की 500 एकड़ जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना में नगर परिषद की 500 एकड़ जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
सोहना। सोहना नगर परिषद की करीब 500 एकड़ जमीन पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिषद की इस कब्जा की गई जमीन की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इसको मुक्त करवाने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इसका खुलासा होने के बाद अब नगर परिषद के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है।
वर्ष 2014 में नगरपालिका के आसपास लगे 12 गांव रायसीना, मोहम्मदपुर गुर्जर, सोहनाढाणी, बेरका, धुनेला, सिरसका, लोहटकी, खाईका, बालूदा, लाखुवास, सांपकी नंगली, जक्खोपुर व रायपुर की पंचायतों को तोड़कर उन गांवों को नगरपालिका में शामिल कर नगर परिषद बनाई गई। इन गांव को शामिल किए जाने पर करीब 500 एकड़ वाली भूमि भी नगर परिषद के दायरे में शामिल हो गई। यह जमीन बाजारी भाव से देखा जाए तो अरबों रुपये की कीमत रखती है। सूत्रों की मानें तो नगर परिषद की इस जमीन पर अतिक्रमण करने वालों ने कहीं पक्के मकान तो कहीं इस भूमि पर खेती कर फसलों की पैदावार कर चांदी कूटी जा रही है। बावजूद इसके नगर परिषद व प्रशासन अपनी इस बेशकीमती जमीन को कब्जे से छुड़वाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे अवैध अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
परिषद की जमीन पर कब्जा करने का मामला संज्ञान में आया है। नगर परिषद को जल्द ही अपनी तमाम भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त किए जाने और परिषद प्रशासन की भूमि पर किए गए पक्के निर्माणों को पीले पंजे की मदद से तोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- डॉ. चिनार चहल, एसडीएम, सोहना