फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number 310 with three new dengue patients, larvae found in 151 after examining 16476 houses

तीन नए डेंगू मरीजों के साथ संख्या हुई 310, 16476 घरों की जांच के बाद 151 में मिला लार्वा

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Number 310 with three new dengue patients, larvae found in 151 after examining 16476 houses
तीन नए डेंगू मरीजों के साथ संख्या हुई 310
विज्ञापन

- 16476 घरों की जांच के बाद 151 में मिला लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डेंगू की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई, लेेकिन लोगों की लापरवाही अभी भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग को घरों से अभी भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। मंगलवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने 16476 घरों की जांच की। इनमें से 151 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। इन मकान मालिकों पर जुर्माना लगाकर इन्हें चेतावनी दी गई है। इस बीच शहर में तीन नए संदिग्धों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू मरीजों की संख्या का आंकड़ा 310 पर पहुंच गया।

सेक्टर-10 के अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या अब सात हो गई है। यहां एहतियातन 55 बेड का वार्ड बनाया गया है। अब इसमें से लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से 6963 रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। अब तक 738309 घरों में ये सर्वे किया जा चुका है। वहीं, 283675 लोगों में डेंगू की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 28 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। जिनमें से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुधा गर्ग ने कहा कि लोगों की लापरवाही ही उन पर भारी पड़ रही है। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, बात नहीं बनेगी। मौसम के कारण डेंगू के मामलों में कमी आ रही है। घरों में अभी भी डेंगू का लार्वा मिलना चौंकाने वाला है। पानी को एकत्रित नहीं होने दें। बार-बार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे डेंगू पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से तमाम प्रयास कर रहा है, लोगों को भी उसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed