फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Bulldozers run on huts of illegal infiltrators action being linked to Nuh violence

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस, तावडू में घुसपैठियों की झोपड़ियों पर चला बुलडोजर

Fri, 04 Aug 2023 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

नूंह के तावडू में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तावडू में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। नूंह हिंसा से जोड़कर कार्रवाई मानी जा रही है।

विज्ञापन
Nuh Violence Bulldozers run on huts of illegal infiltrators action being linked to Nuh violence
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह के तावडू के मोहम्मदपुर मार्ग के साथ वार्ड नंबर एक में हरियाणा शहरी प्राधिकरण की भूमि बनी झुग्गी झोपड़ियों में बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दिया गया। माना जा रहा है कि झुग्गी झोपड़ियों में असम से आए अवैध घुसपैठिए रह रहे थे। इस दौरान भारी अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवानों की भी मौजूदगी सहित कई विभागों के अधिकारी मौके पर रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झुग्गियों में अवैध रूप से आसाम से आय अवैध घुसपैठियों की रिहाइश थी। जो पिछले लगभग चार साल से सरकारी भूमि में डेरा जमा हुए थे। करीब एक एकड़ की भूमि में ढाई सौ से अधिक झुग्गी झोपड़ी है, जिनमें ढाई सौ परिवार हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर संपदा अधिकारी सिद्धार्थ दहिया तावडू अधिकारी संजीव कुमार पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ट्रेनी आईएएस लक्षित सरीन सहित के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू के दौरान की गई कार्रवाई से हर कोई हतप्रभ था। इस कार्रवाई को नूंह हिंसा से भी जोड़कर देखा जा रहा है माना गया है कि शोभायात्रा में हिंसा फैलाने वाले बाहरी लोग थे जिनमें अवैध घुसपैठियों पर भी शक जताया गया। 

इसके संकेत मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही दिए थे कि यूपी की तर्ज पर हरियाणा में बुल्डोजर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि सरकार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अवैध घुसपैठियों पर प्रशासन की पैनी नजर है।
 

शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद दो दिनों से शांत रहे नूंह में फिर एक धार्मिक स्थल को आग लगाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई दोनों ही घटनाओं में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कल हिंसा से जुड़े छह अलग-अलग मामलों में कुल 23 लोगों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस को घटनाओं के मुताबिक रिमांड दी गई। 

 

अब तक 176 आरोपी गिरफ्तार, 93 FIR

हरियाणा के अपर मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि हिंसा में अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें नूंह में 46, गुरुग्राम में 23, फरीदाबाद में तीन, रेवाड़ी में तीन और पलवल में 18 हैं।


 

जलाभिषेक हिंसा में सात घंटे तक मौत के साये में रहे सैकड़ों लोग
नूंह में जलाभिषेक यात्रा से लौटे घायल सैनिक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पंवार तीन दिन बाद भी सदमे से नहीं उबर सके हैं। फरीदाबाद से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए और घंटों फंसे रहे। उनके साथ करीब 15-20 लोग छह-सात घंटे तक मौत के साये में नूंह के पास एक श्रीराम मंदिर में रहे। अशोक ने बताया कि उपद्रवी वाहनों से ऐसे पत्थर फेंक रहे थे, जैसे ओले पड़ रहे हों। 

 

करीब दस किलोमीटर के एरिया में उपद्रवी पत्थर और हथियारों से लैस थे। पवार ने बताया कि नल्हड़ महादेव मंदिर काफी प्रसिद्ध है और वह तीन साल से जलाभिषेक करने जाते रहे हैं। हर बार पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। उनके साथ पांच अन्य लोग पहली बार जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed