{"_id":"66484c02683e20f67300db55","slug":"nuh-tourist-bus-fire-news-many-people-died-the-dead-were-identified-through-bracelets-earrings-and-clothes-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जले नौ श्रद्धालु: कड़ा, कंगन... कुंडल और कपड़ों से हुई पहचान, सामने आई नूंह में बस में आग लगने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जले नौ श्रद्धालु: कड़ा, कंगन... कुंडल और कपड़ों से हुई पहचान, सामने आई नूंह में बस में आग लगने की वजह
Sat, 18 May 2024 01:20 PM IST
शाहरुख खान
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 May 2024 01:20 PM IST
सार
Haryana Nuh Bus Fire Today: हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। 28 से अधिक घायल हो गए। बस वृन्दावन से लौट रही थी।
विज्ञापन
Nuh Tourist Bus Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। आग्निकांड में दस यात्री जिंदा जल गए। जबकि 28 झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं।
बस में सवार यात्री बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। वृंदावन में सुबह 6:30 बजे पहुंचने के बाद शुक्रवार रात 10:30 बजे बस होशियारपुर के लिए वापस निकली थी। बस में 60 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे। जो पंजाब के लुधियाना होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।
शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग लग गई। हादसे से आधा घंटा पहले पेट्रोल पंप पर बस रुकी थी। पेट्रोल पंप पर 30 मिनट तक बस खड़ी रहने के दौरान एसी चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी है।
विज्ञापन
चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी। उन्होंने बस से कूदकर जान बचाई।

घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में उन्हें आग की लपटें दिखाई दी। उन्होंने आवाज लगाकर चालक को बस रोकने को कहा, लेकिन बस नहीं रुकी।
एक युवक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस का पीछा किया और चालक को आग लगने सूचना दी। फिर बस रुकी, लेकिन तब तक बस में आग काफी तेज हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच बस का चालक भागते हुए ट्रैफिक थाने में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर ट्रैफिक थाना के 25 पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की तोड़-तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इनमें से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, 28 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कड़ा, कंगन, कुंडल और कपड़ों से मृतकों की पहचान की गई है। मरने वालों में छह लोग होशियारपुर के शालीमार नगर के रहने वाले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में गौतम पुत्र राकेश कुमार, शशि सुनीला, सुनीता, अमरावती उषा, शारदा और सुनीता बताए जा रहे हैं। मृतकों में 12 साल की बच्ची योगिता भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पिछले 20 साल से हर साल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते थे। हादसे में राकेश कुमार की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई है।
कांग्रेस नेता और गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से उम्मीदवार राज बब्बर ने नूंह बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। राज बब्बर ने कहा कि 'बहुत ही दर्दनाक और दुखद घटना है जिसमें कुछ लोग मथुरा-वृंदावन से आ रहे थे और बस में अचानक आग लग गई। आठ से ज्यादा लोगों की जलकर मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन