{"_id":"62930fd71fbef37db66de56b","slug":"nuh-fire-broke-out-in-relaxo-footwear-company-on-tawadu-bilaspur-road-a-dozen-vehicles-of-fire-brigade-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह: तावड़ू-बिलासपुर मार्ग पर रिलैक्सो फुटवियर कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: तावड़ू-बिलासपुर मार्ग पर रिलैक्सो फुटवियर कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर
Sun, 29 May 2022 11:50 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुरुग्राम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 11:50 AM IST
सार
दमकल विभाग ने बताया कि तावड़ू-बिलासपुर मार्ग पर फुटवियर कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर तत्काल दर्जनभर गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वेयरहाउस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी- फाइल फोटो
विस्तार
नूंह में तावड़ू-बिलासपुर मार्ग पर स्थित रिलैक्सो फुटवियर कंपनी के गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई। तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मी घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने बताया कि तावड़ू-बिलासपुर मार्ग पर फुटवियर कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मौके पर तत्काल दर्जनभर गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि आग लगने से फैक्टरी में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।