फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now roadways buses will pass through Dadri, because entry is necessary

Gurugram News: अब दादरी से गुजरेंगी रोडवेज बसें, क्योंकि एंट्री जरूरी

Sat, 17 May 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will pass through Dadri, because entry is necessary
दादरी बस अड्डा पर निरीक्षक की तैनाती, चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहा बस अड्डा पर अब रोडवेज का निरीक्षक तैनात होगा। अब इस रूट से गुजरने वाली बसों के परिचालकों को एंट्री करानी होगी। प्रत्येक बस को दादरी नगर के अंदर से जाना होगा। इससे उम्मीद है कि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
यूपी परिवहन निगम ने रोडवेज बस के चालकों की मनमानी बंद करने के लिए यह कवायद की है। बस चालकों को चिह्नित किया जाएगा, जो दादरी नगर के अंदर से जाने के बजाय बाइपास से ही निकल जाते हैं। बस अड्डा पर यात्री इंतजार करते रह जाते हैं। तमाम शिकायतें मिलने के बाद निगम ने दादरी तिराहे पर रोडवेज का निरीक्षक तैनात किया है। इस रूट से निकलने वाली बस के चालक और परिचालक को निरीक्षक के पास बस की एंट्री करानी होगी। इस दौरान बस में यात्रियों को बैठाया और उतारा जाएगा।
विज्ञापन




लंबे समय से थी कार्रवाई की मांग
दादरी तिराहे पर बस के इंतजार में घंटों यात्रियों को खड़ा रहना पड़ता है, क्योंकि अधिकतर बसें बाहर से ही निकल जाती हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। यात्रियों को बैठाने के बजाय बाइपास से जाने वाले चालकों के खिलाफ विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के बाद दादरी के बस अड्डा पर रोडवेज का निरीक्षक तैनात रहेगा। वह हर बस की एंट्री करेगा, जिससे गाजियाबाद रीजन की प्रत्येक बस को दादरी के अंदर से निकाला जाएगा। अगर कोई चालक ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश सिंह, एआरएम सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed