फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now everything in Millennium City will be done through an app

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में अब एप से होगा हर काम

Fri, 09 Jan 2026 04:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Now everything in Millennium City will be done through an app
गुरुग्राम निगम हुआ डिजीटल, हर शिकायत पर रहेगी नजर
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 जनवरी एप आधारित होंगे निरीक्षण


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक में डिजिटलीकरण, शिकायत निवारण प्रणाली, सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुग्राम निगम का हर काम अब एप से होगा।



बैठक में अधिकारियों को जानकारी दी गई है कि नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक नया मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसका उपयोग प्रथम चरण में निगम अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। यह एप शहर में किए जाने वाले निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली शिकायतों को मौके पर ही दर्ज करने, उनकी निरंतर निगरानी करने व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में सहायक होगा। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी के बाद नगर निगम अधिकारियों की ओर से किए जाने वाले सभी निरीक्षण अनिवार्य रूप से एप आधारित होंगे। इससे न केवल शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी, बल्कि निगम के पास एक मजबूत और विश्वसनीय डेटाबेस भी तैयार होगा। नगर निगम के सफाई दरोगा की हाजिरी भी एप से होगी, जिससे उनकी लोकेशन का भी पता चले।
विज्ञापन




एप पर दर्ज दैनिक उपस्थित रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा वेतन


समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत सहायक सफाई निरीक्षकों की वेतन अदायगी अब मोबाइल एप पर दर्ज की जाने वाली दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। यदि कोई सहायक सफाई निरीक्षक एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करता है तो उसकी वेतन अदायगी प्रभावित होगी। इस व्यवस्था से सफाई कार्यों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाली जमीन की सफाई बनाए रखना संबंधित मालिक की जिम्मेदारी


सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन विभागों या व्यक्तियों की खाली जमीन शहर में पड़ी हुई हैं, वे अपनी जमीनों की चहारदीवारी सुनिश्चित करें, ताकि वहां कूड़ा न डाला जा सके। जमीन की सफाई बनाए रखना संबंधित मालिक की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से ऐसी जगहों की पहचान कर संबंधित जमीन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उनके खर्च पर ही सफाई कराई जाएगी।

--------------------------------



नगर निगम गुरुग्राम नागरिक सेवाओं को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रहा है। निरीक्षण और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को मोबाइल एप से जोड़ने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिकायतों का मौके पर ही पंजीकरण हो, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इससे कार्यों में लापरवाही की गुंजाइश कम होगी और जवाबदेही तय होगी। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed