फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now councilors and contractors will have to take permission to arrange vehicles in their wards

Gurugram News: अब पार्षद और ठेकेदार अपने वार्डों में कूड़ा गाड़ियों की व्यवस्था कर सकेंगे

Wed, 30 Jul 2025 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Now councilors and contractors will have to take permission to arrange vehicles in their wards
स्वच्छ व हरित गुरुग्राम की दिशा में नगर निगम ने उठाया कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया व नगर निगम पार्षदों की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया है कि अब पार्षदों और ठेकेदारों को अपने-अपने वार्डों में गाड़ियों की व्यवस्था करने व डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के कार्य में सीधे भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य स्वच्छ और हरित शहर अभियान को गति देना है।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल वर्तमान सफाई संकट से निपटने के लिए अस्थायी प्रावधान है। इसे किसी भी स्थायी टेंडर प्रक्रिया, दस्तावेज या भविष्य की योजना का हिस्सा नहीं माना जाएगा। इस नए आदेश को प्रभावी रूप देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम ने वाहन दरों को निर्धारित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सभी संयुक्त आयुक्तों, मुख्य लेखा अधिकारी तथा कार्यकारी अभियंता (स्वच्छ भारत मिशन) को शामिल किया गया है। यह समिति सभी प्रकार के कचरा उठाने वाले वाहनों की किराया दरें तय करेगी तथा निगरानी तंत्र और नियमों के अनुपालन के लिए दिशानिर्देश बनाएगी।
विज्ञापन

लोगों से की अपील
नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे इस आपातकालीन व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें और अपने वार्ड पार्षद या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर स्वच्छता कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करें। जो नागरिक इस व्यवस्था में अपने वाहन लगाना चाहते हैं वे नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा कराएं। इनमें वाहन के दस्तावेज, ड्राइवर का नाम, संपर्क नंबर, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्पर का नाम, संपर्क नंबर, आधार कार्ड व एक लिखित आवेदन पत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed