Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Notices issued to property owners for operating illegal PGs

Gurugram News: अवैध रूप से पीजी संचालित करने पर जमीन मालिकों को नोटिस जारी

Thu, 12 Nov 2026 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to property owners for operating illegal PGs
डीटीपी इन्फोर्समेंट ने नोटिस भेजकर सात दिन में पक्ष रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में अनाधिकृत काॅलोनियों में बिना अनुमति पीजी चलाने पर नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग ने नोटिस जारी करके मालिकों को सात दिनों में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इन भवनों का निर्माण नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग की अनुमति के बिना किया गया था। विभाग की ओर से हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 10(2) के तहत जमीन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मानेसर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी और गेस्ट हाउस पर दबिश दी थी। जांच के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर डीटीपी प्लानिंग विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

----
वर्जन
जमीन मालिकों को सात दिन में नगर एवं ग्राम योजनाकार इन्फोर्समेंट कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। मालिकों को साइट प्लान, रजिस्ट्री, जमाबंदी की नकल, खसरा गिरदावरी व काॅलोनी या निर्माण से संबंधित किसी भी लाइसेंस अथवा अनुमति के प्रमाणित दस्तावेज साथ लाने होंगे। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed