{"_id":"6adcfca537e970b59907c084","slug":"notice-to-plot-owner-in-sector-31-building-regarding-cracks-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105316-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-31 के भवन में दरार आने के मामले में प्लॉट मालिक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-31 के भवन में दरार आने के मामले में प्लॉट मालिक को नोटिस
विज्ञापन
एचएसवीपी की कार्रवाई, सुरक्षा को लेकर जरूरी एहतियातन कदम तुरंत उठाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-31 के मकान नंबर 769 में आई दरार और फर्श धंसने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कार्रवाई शुरू की है। एचएसवीपी की ओर से बगल के प्लॉट नंबर 770 के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसमें सबसे पहले मकान नंबर 769 की सुरक्षा को लेकर जरूरी एहतियातन कदम तुरंत उठाने को कहा गया है। इसके अलावा प्लॉट मालिक से लिखित में जवाब देने को कहा गया है कि किस लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है।
सेक्टर-31 में प्लॉट नंबर 770 में नींव की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरा न करने से मकान नंबर 769 में दरारें आ गई और फर्श धंस गया। बताया जा रहा है कि मकान नंबर 770 पर पहले पुराना भवन बना हुआ था। उसको तोड़ने के बाद वहां पर नया भवन बनाया जाने का काम किया जा रहा था। बुधवार से मकान नंबर 769 में दरार आनी शुरू हो गई थी। शुक्रवार तक दरार काफी बढ़ गई थी और फर्श तक धंस गया है।
मकान नंबर 769 में रह रहे परिवार धीरे-धीरे अपना सामान हटा रहे हैं। मकान में अलग-अलग चार परिवार रहे थे जो कि अपने परिजनों के घरों पर चले गए है। शनिवार को भवन का निर्माण कराने वाले और जिन्हें नुकसान पहुंचा, उन मकान मालिकों ने आपस में बातचीत की। ये लोग इस मकान को हो रहे नुकसान की भरपाई को अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मकान को खाली ही किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से यहां शनिवार को भी हाइड्रा क्रेन लगाई गई हैं ताकि भवन को सपोर्ट मिलता रहे और ये नुकसान आगे न बढ़े।
विज्ञापन
मकान नंबर 770 के मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार, एसडीओ सर्वे, संपदा विभाग -दो