फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nomination papers will be scrutinized today

आज नामांकन पत्रों की जांच होगी

Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers will be scrutinized today
सोहना। नगर परिषद के चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और मंगलवार को नाम वापस होंगे। मंगलवार को ही चुनाव चिह्न का वितरण होगा। इसके साथ ही चुनाव मैदान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा, आप, बसपा और इनेलो के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस ने अभी तक किसी को अपना समर्थन नहीं दिया है।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अलग अलग स्थानों पर राजनीतिक सभाएं हो रही हैं। चेयरमैन के साथ ही मोहल्ले मोहल्ले पार्षदों के ग्रुप भी प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन

इधर, चेयरमैन पद की निर्दलीय दावेदार प्रीति बागड़ी ने रविवार को पंजाबी धर्मशाला में सर्वजातीय पंचायत की। इस मौके पर उमेश कुमार पंकज राघव, रवि सिंगला, राकेश संदूजा,उमेश कुमार, रोहताश जैन, राकेश संदूजा, करनैल सिंह रामबाबू गुप्ता, किशोर सिंगला, हरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, तरुण जुनेजा, विक्की गाबा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed