{"_id":"607ad89b8ebc3e8d2f3e7496","slug":"nominal-night-curfew-shops-open-till-10-pm-gurgaon-news-noi577623916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतहाशा संक्रमण के बीच नाम मात्र के लिए चल रहा नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतहाशा संक्रमण के बीच नाम मात्र के लिए चल रहा नाइट कर्फ्यू
विज्ञापन
गुरुग्राम। बेतहाशा कोरोना संक्रमण के बीच सरकार की तरफ से जारी नाइट कर्फ्यू का आदेश सिर्फ शहर की मुख्य सड़कों तक सिमट कर रह गया है। यहां तक कि भीम नगर, अर्जुन नगर, पटेल नगर के तरफ की सड़कों पर भी रात 9 बजे के बाद भीड़ व रेहड़ी-पटरी वालों को आसानी से देखा जा सकता है। लगभग सभी क्षेत्रों के अंदरूनी इलाकों व गलियों में जमकर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन देखने को मिल रहा है।
मेडिकल स्टोर को छोड़कर 9 बजे तक सभी तरह की दुकानों को बंद करने के आदेश हैं लेकिन सभी दुकानें अपने पूर्व के समय पर ही रात 10 बजे बंद हो रही हैं। कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 12 अप्रैल को नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया था। इसके मुताबिक रात 9 से सुबह 5 बजे तक सभी दुकानों व गैर जरूरी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही लोगों के बाहर घूमने पर रोक है लेकिन किसी भी दिन आदेशों का सख्ती से जिले में पालन नहीं किया गया। स्थिति यह है कि शहर के अंदरूनी हिस्सों में रात 10 बजे तक सामान्य रूप से दुकानें खुल रही हैं लेकिन इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा उल्लंघन
नाइट कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन तो शहर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल सिविल लाइंस के नजदीक स्थित पटेल नगर में हो रहा है। यहां की अंदरूनी गलियों में रात 10-10:15 बजे तक दुकानें खुल रही हैं। हालांकि, बाइक से पुलिस बीच-बीच में गश्त भी करती है, बावजूद इसके देर रात तक किराने की दुकान खुली रहती हैं व ठेली वालों का यहां पर जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा अर्जुन नगर, जैकमपुरा, दयानंद कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, राजेंद्रा पार्क, भीम नगर, सूरत नगर, में भी नाइट कर्फ्यू का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है।