{"_id":"601d7e818ebc3e4b2f133c9a","slug":"no-side-effects-shown-after-corona-vaccination-gurgaon-news-noi5638895144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका लगने के बाद नहीं दिखा कोई साइड इफेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का टीका लगने के बाद नहीं दिखा कोई साइड इफेक्ट
विज्ञापन
सेक्टर-32 स्थित नगर निगम के कार्यालय में लगाए गए कैंप में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए संयुक्त
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन कुल लक्ष्य के मुताबिक 53 फीसदी कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें फ्रंटलाइन के साथ ही हेल्थ वर्कर्स भी शामिल रहे। शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 1900 कर्मचारियों की सूची बनाई गई थी, जिसमें से 1009 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। बहरहाल, किसी में भी साइड इफेक्ट नहीं दिखा।
इनमें 866 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 143 स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाने पर खासा जोर दे रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 1600 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 300 हेल्थ वर्कर्स की सूची तैयार की गई थी, जिसमें से 866 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 143 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। दूसरे चरण के अभियान के पहले दिन जिले में 987 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया था।
शुक्रवार को नगर निगम में 500 कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 161 को टीका लगाया गया जबकि 1000 में से कुल 690 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, रेवेन्यू डिपार्टमेंट में 100 का लक्ष्य था, जिसमें से महज 15 को ही टीका लग सका। खास बात यह रही कि शुक्रवार को सिर्फ कोवी शील्ड का ही टाका लगाया गया, जिसमें से किसी में भी साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला।