फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No Police, No Signals Wheels Come to a Standstill on the Road

Gurugram News: पुलिस न सिग्नल, सड़क पर थमे पहिये

Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
No Police, No Signals Wheels Come to a Standstill on the Road
दिल्ली बॉर्डर पर बॉटलेनेक के चलते लगने वाला जाम। संवाद
ट्रैफिक सिग्नल फेल होने से बख्तावर चौक पर बनी महाजाम की स्थिति, समय और ईंधन दोनों हुए बर्बाद
विज्ञापन

नंबरगेम - 2 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 20 मिनट



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-46 में बख्तावर चौक के पास शुक्रवार रात यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ट्रैफिक लाइट की खराब व्यवस्था और मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने के कारण यहां जाम लगा रहा। वाहन आपस में इस कदर उलझ गए कि उन्हें निकालने के लिए चालकों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

जाम में परेशान हो रहे राहगीरों के अनुसार, रात के समय वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया लेकिन व्यवस्था संभालने के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। चारों दिशाओं से वाहन एक साथ चौक के बीच में आ फंसे, जिससे स्थिति और विकराल हो गई। इस दौरान जाम में फंसे गोपीनाथ भारती और कांतिलाल ने बताया कि वे करीब 15 मिनट से जाम में फंसे हुए हैं और वाहन टस से मस नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सुरेंद्र सिंह और मुकुल जोशी का कहना था सामान्य परिस्थितियों में इस चौक को पार करने में मात्र 1 से 2 मिनट का समय लगता है लेकिन आज यहां से निकलने में 20 मिनट से अधिक का समय लग गया। जाम से न केवल समय की बर्बादी हुई बल्कि ईंधन की भी भारी खपत हुई। वहीं, लोगों का कहना है कि प्रशासन को कम से कम व्यस्त और रात के समय यहां मुस्तैदी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाते हैं। रात आठ बजे के बाद इन प्वाइंट पर जवान नहीं होते हैं। इस कारण से जाम लगा होगा। - संजय, एसीपी ट्रैफिक, ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed