{"_id":"6ae5d93542290ac51200a32b","slug":"no-errors-permitted-in-board-exam-application-forms-instructions-issued-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106011-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बोर्ड परीक्षा के आवेदन फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बोर्ड परीक्षा के आवेदन फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, निर्देश जारी
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का निर्देश गलती मिलने पर स्कूलों की तय होगी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर स्कूल मुखियाओं को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन भरते समय विद्यार्थियों की जानकारी सही दर्ज करना जरूरी है। आवेदन में गलती मिलने या नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
सभी जानकारियों की होगी जांच
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जरूरी जानकारियों का मिलान मूल दस्तावेजों से किया जाए। आवेदन में किसी भी तरह की गलती मिलने पर निर्धारित समय में सुधार करवाना होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की फोटो और हस्ताक्षर भी तय आकार के अनुसार अपलोड करने होंगे।
75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी
बोर्ड ने नियमित विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित उपस्थिति के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। स्कूलों को विद्यार्थियों की हाजिरी और परीक्षा के लिए उनकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के विषयों का चयन भी सावधानी से करना होगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय सभी नियमों का पालन किया जाए। विद्यार्थियों की जानकारी में किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन में किसी भी विद्यार्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड अधूरा नहीं रहना चाहिए। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत रूप से जांच करें। - इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।