फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No electricity for 20 days at the Urban Primary Health Centre in Fazilpur

Gurugram News: फाजिलपुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 दिन से बिजली नहीं

Thu, 22 Oct 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
No electricity for 20 days at the Urban Primary Health Centre in Fazilpur
मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों हो रही काफी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फाजिलपुर गांव स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में पिछले 20 दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे मरीजों की जांच और उन्हें दवाइयां देने में परेशानी हो रही है। बिजली नहीं होने के कारण पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। ऐसे में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना बिजली के काम करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र पांच कमरों में संचालित है। यहां डॉक्टर के कमरे, दवा वितरण केंद्र और लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने से इन सभी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, बिजली नहीं होने के कारण उन्हें खिड़कियां और दरवाजे खोलकर काम करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और स्टाफ को अंधेरे के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन





स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति बंद होने का मामला हाल ही में संज्ञान में आया है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ वीरेंद्र बासवाना, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed