{"_id":"6a11fa38cdb4a4bc1a041e57","slug":"no-contractor-found-for-dadi-sati-chowk-flyover-tender-deadline-extended-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88999-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दादी सती चौक फ्लाईओवर के लिए नहीं मिले ठेकेदार, टेंडर की समय सीमा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दादी सती चौक फ्लाईओवर के लिए नहीं मिले ठेकेदार, टेंडर की समय सीमा बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर को जोड़ने वाले मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर पर बनेगा छह लेन फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सेक्टर-85/86 और 89/90 चौक दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कोई ठेकेदार नहीं मिला है। इसके चलते प्राधिकरण ने टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी है।
द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर को जोड़ने वाली मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर सड़क पर लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए जीएमडीए यहां छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर होगी और इस परियोजना पर लगभग 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और दादी सती चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। जीएमडीए ने इस परियोजना के लिए 24 अप्रैल को टेंडर जारी किया था, जिसे 18 मई को खोला जाना था। हालांकि किसी एजेंसी के सामने नहीं आने के कारण अब इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि अधिक एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टेंडर की समय सीमा बढ़ाई गई है।
बाढ़ नियंत्रण केंद्र के लिए दोबारा जारी होगा टेंडर
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने पश्चिमी क्षेत्र और एनएच-48 के मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के सुचारु संचालन के लिए प्रस्तावित बाढ़ नियंत्रण केंद्र (फ्लड कंट्रोल सेंटर) के टेंडर को भी दोबारा जारी करने का निर्णय लिया है। जीएमडीए ने इस परियोजना के लिए करीब 2.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। टेंडर प्रक्रिया के दौरान एजेंसियों द्वारा दिए गए रेट अनुमानित लागत से अधिक पाए गए। इसके चलते प्राधिकरण ने दोबारा टेंडर जारी करने का फैसला लिया है। योजना के तहत मानसून के दौरान ड्रेनेज सिस्टम की निगरानी, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्यालय स्थापित किया जाना है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि टेंडर खोले जाने के दौरान एजेंसियों के रेट अधिक पाए गए, जिसके बाद इसे दोबारा जारी करने का निर्णय लिया गया है।