Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nishchay Academy won the match by 45 runs

Gurugram News: निश्चय अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला

Fri, 29 May 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Nishchay Academy won the match by 45 runs
गुरुग्राम। निरवाना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर शुक्रवार को निश्चय क्रिकेट अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए निरवाना क्रिकेट अकादमी की टीम को 45 रनों से शिकस्त दी। निश्चय अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवरों में 236 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निरवाना की टीम 40 ओवरों में 191 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी निश्चय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए ओजस गुप्ता ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। कप्तान विहान ने 42 रन, हार्दिक दहिया ने 30 रन और सुहानी शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। निरवाना अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक शर्मा 3 विकेट, वहीं आर्यन अधाना और विराज दहिया को एक -एक सफलताएं मिली।
विज्ञापन


237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निरवाना क्रिकेट अकादमी की ओर से मयंक शर्मा ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और 53 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मेधांश ने 28 रन, अव्यान ने 26 रन और कप्तान सुमित ने 21 रनों का योगदान दिया। निश्चय क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अद्वयान रिजवी ने 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अश्वनी पाल, इरा शर्मा, धैर्य बंसल और हार्दिक दहिया को एक-एक सफलता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed