फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nine students took admission in ITI

नौ विद्यार्थियों ने आईटीआई में लिया दाखिला

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine students took admission in ITI
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत बची सीटों को भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जिसमें रविवार तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेेंगे। शनिवार को आईटीआई में 24 सीटें बची हुई थी। इन सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार की सुबह 19 विद्यार्थियों ने मेरिट कार्ड जमा कराए थे, जिनकी मेरिट सूची दोपहर 2 बजे जारी की गई और विद्यार्थियों को मौके पर ही फीस जमा कराने के लिए निर्देश दिए। जिनमें से सिर्फ 9 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराया। ऐसे में राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 में अब 15 सीटें बची हुई हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बची सीटों पर दाखिले के लिए 13 से 19 दिसंबर तक संस्थान स्तर पर मेरिट सूची जारी करके मौके पर फीस जमा कराकर दाखिला देने के आदेश जारी किए थे। वहीं अब विभाग ने 31 दिसंबर तक दाखिले के लिए समय बढ़ा दिया है। लेकिन विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेने में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे। मेरिट कार्ड तो जमा करा देते हैं, लेकिन ट्रेड पसंद नहीं आने के कारण दाखिले के लिए फीस जमा नहीं कराते। राजकीय मॉडल आईटीआई के उप प्राचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि मनपसंद ट्रेड में दाखिला नहीं मिल पाने के कारण अधिकतर विद्यार्थी फीस जमा नहीं करा रहे। विभाग ने 31 दिसंबर तक दाखिले के लिए समय बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed