फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NHAI and Sangharsh Samiti face to face for free travel

फ्री सफर के लिए एनएचएआई और संघर्ष समिति आमने-सामने

Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
NHAI and Sangharsh Samiti face to face for free travel
गुरुग्राम। सोहना हाईवे पर फ्री सफर (टोल में छूट) को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और टोल संघर्ष समिति अब आमने-सामने आ गए हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक में फ्री सफर की संभावनाएं तलाशना लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास भर साबित हुआ। एनएचएआई ने जहां फ्री टोल की बात से हाथ खड़े कर दिए, वहीं टोल संघर्ष समिति ने अब 27 अप्रैल को इस मामले में पंचायत बुलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

एनएचएआई पर लगे बिना रोड निर्माण टोल वसूली के आरोपों पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) प्रवीण चौधरी को बतौर कोआर्डिनेटर नियुक्त कर जांच करने को कहा था। इसके लिए बुधवार को प्रवीण चौधरी ने एनएचएआई की ओर से सोहना हाईवे के प्रबंधक विकास मित्तल, समिति की ओर से अध्यक्ष सतबीर पहलवान, मनोज राघव बजरंगी, मनोज सहजावास, सतीश राघव घामडोज, देवदत्त शर्मा और सोहना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमबीर तंवर के साथ यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रवीण चौधरी ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताकर डिप्टी सीएम को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। एनएचएआई ने एक बार फिर नियमों का हवाला देकर किसी को भी टोल में छूट देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद टोल संघर्ष समिति आंदोलन पर आमदा हो गई है। इसके लिए 27 अप्रैल को सोहना में पंचायत कर बड़े आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। समिति के सदस्यों ने एनएचएआई की ओर से टोल में छूट मसले पर हाथ खड़े किए जाने के बाद साफ घोषणा कर दी है कि टोल में छूट से कम कुछ भी मंजूर नहीं। इसके लिए चाहे जो कीमत चुकानी पड़े। समिति के अध्यक्ष सतबीर पहलवान ने कहा कि प्रत्यक्ष तौर पर सोहना क्षेत्र के लोगों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अब लड़ाई बड़ी करनी होगी। 27 को पंचायत कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी और अपना हक लेने तक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके कौशिक ने कहा कि हम नियमों से बंधे हैं। टोल नियमों में संशोधन कर आसपास के लोगों को सस्ती दर पर मासिक पास मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले नारनौल रोड पर अटेली के पास बजाड़ टोल प्लाजा पर यही व्यवस्था की गई थी। यहां हमने ग्रामीणों की मांग पर 20 किलोमीटर दायरे को 25 किलोमीटर तक कर दिया है। इससे ज्यादा छूट नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed