फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New guidelines issued for Khel Mahakumbh 2026-27 district-level trials.

Gurugram News: खेल महाकुंभ 2026-27 जिला स्तरीय ट्रायल के नए दिशा-निर्देश जारी

Mon, 12 Oct 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
New guidelines issued for Khel Mahakumbh 2026-27 district-level trials.
ट्रायल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य, विभागीय प्रशिक्षकों की निगरानी में होगी चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

नंबर गेम - 15 अक्तूबर तक संपन्न करने होंगे ट्रायल



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। खेल विभाग ने खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत खिलाड़ियों का चयन केवल विभागीय प्रशिक्षकों की निगरानी में होगा। निजी प्रशिक्षकों या खेल नर्सरियों द्वारा लिए गए ट्रायल मान्य नहीं होंगे।
ट्रायल की पूरी प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक संपन्न करनी होगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची फोटो सहित खेल निदेशालय को भेजना अनिवार्य है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल होंगे। इसका उद्देश्य चयन में किसी भी अनियमितता को रोकना है। विभाग निष्पक्ष प्रक्रिया और निर्धारित मानकों पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों की सूची निदेशालय भेजी जाएगी
यदि कोई खिलाड़ी दूसरे जिले में पढ़ रहा है या आवासीय खेल अकादमी में रह रहा है, तो वह पहचान पत्र दिखाकर ट्रायल दे सकता है। जिन जिलों में पांच से कम विभागीय प्रशिक्षक हैं, वहां नजदीकी जिले से प्रशिक्षक बुलाए जाएंगे। पर्याप्त प्रशिक्षक न होने पर मान्यता प्राप्त खेल संघों से तकनीकी अधिकारी भी लिए जा सकते हैं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची 15 अक्तूबर तक निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed