{"_id":"6accdc9c8041c4f47309d890","slug":"new-guidelines-issued-for-khel-mahakumbh-2026-27-district-level-trials-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103999-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल महाकुंभ 2026-27 जिला स्तरीय ट्रायल के नए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल महाकुंभ 2026-27 जिला स्तरीय ट्रायल के नए दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
ट्रायल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य, विभागीय प्रशिक्षकों की निगरानी में होगी चयन प्रक्रिया
नंबर गेम - 15 अक्तूबर तक संपन्न करने होंगे ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल विभाग ने खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत खिलाड़ियों का चयन केवल विभागीय प्रशिक्षकों की निगरानी में होगा। निजी प्रशिक्षकों या खेल नर्सरियों द्वारा लिए गए ट्रायल मान्य नहीं होंगे।
ट्रायल की पूरी प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक संपन्न करनी होगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची फोटो सहित खेल निदेशालय को भेजना अनिवार्य है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल होंगे। इसका उद्देश्य चयन में किसी भी अनियमितता को रोकना है। विभाग निष्पक्ष प्रक्रिया और निर्धारित मानकों पर जोर दे रहा है।
चयनित खिलाड़ियों की सूची निदेशालय भेजी जाएगी
यदि कोई खिलाड़ी दूसरे जिले में पढ़ रहा है या आवासीय खेल अकादमी में रह रहा है, तो वह पहचान पत्र दिखाकर ट्रायल दे सकता है। जिन जिलों में पांच से कम विभागीय प्रशिक्षक हैं, वहां नजदीकी जिले से प्रशिक्षक बुलाए जाएंगे। पर्याप्त प्रशिक्षक न होने पर मान्यता प्राप्त खेल संघों से तकनीकी अधिकारी भी लिए जा सकते हैं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची 15 अक्तूबर तक निदेशालय भेजी जाएगी।