{"_id":"69d7ffef720a3765ef02f864","slug":"new-delhi-bhuj-train-timetable-released-no-stoppage-at-pataudi-and-gurugram-stationsnew-delhi-bhuj-train-timetable-released-no-stoppage-at-pataudi-and-gurugram-stations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84480-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नई दिल्ली-भुज ट्रेन की समय सारणी जारी, पटौदी और गुरुग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नई दिल्ली-भुज ट्रेन की समय सारणी जारी, पटौदी और गुरुग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं
विज्ञापन
पटौदी। रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली से भुज के लिए नई रेलगाड़ी चलाने की स्वीकृति दे दी है। नई ट्रेन दिल्ली से शाम 3:30 बजे चलेगी और रेवाड़ी शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। भुज रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, भुज से ट्रेन सुबह 11:50 बजे चलेगी अगली सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दैनिक रेलयात्री संघ, पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि रेलवे द्वारा प्रस्तावित समय सारणी में पटौदी रोड और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले भी रुणिचा एक्सप्रेस और स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस को पटौदी रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं मिला था। संवाद