फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NCC cadets hit the target accurately

Gurugram News: एनसीसी कैडेट्स ने लगाया सटीक निशाना

Sun, 28 Jun 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets hit the target accurately
टेंट पिचिंग व मैप रीडिंग का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

पटौदी। आश्रम हरि मंदिर, पटौदी में आयोजित 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के तृतीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन रविवार को कैडेट्स के लिए शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।

शिविर के दौरान एनसीसी स्टाफ ने कैडेट्स को टेंट पिचिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं, मैप रीडिंग का अभ्यास कराया गया, जिसमें मानचित्र की सहायता से दिशा, दूरी और विभिन्न स्थलों की पहचान करने की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण आपातकालीन परिस्थितियों और फील्ड गतिविधियों में काफी उपयोगी होता है। इस अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल एस.के. कौशिक, डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र राघव, अधिकारी नवनीत खटाना, सूबेदार मेजर जयप्रकाश सहित एनसीसी स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed