फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nathulal, involved in the kidnapping of auto driver Manoj and his two sons, was sent to jail.

Gurugram News: ऑटो चालक मनोज व दोनों बेटों के अपहरण मामले में संलिप्त नत्थूलाल को भेजा जेल

Fri, 10 Apr 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nathulal, involved in the kidnapping of auto driver Manoj and his two sons, was sent to jail.
बच्चे लक्षित के पैर की हड्डी का होगा ऑपरेशन
विज्ञापन

मनोज की भांजी को भी जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में ऑटो चालक मनोज व उसके दोनों बेटों का अपहरण मामले में गिरफ्तार नत्थूलाल को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अब अपहरण करने में शामिल आरोपी प्रिंस को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गुरुग्राम लेकर आएगी। इसके बाद ही अपहरण की सभी कड़ियों की खुलासा हो सकेगा।मनमोहन के पिता नत्थूलाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल की देर शाम को अपहरण किया गया था। वह 5 अप्रैल की सुबह बरेली पहुंचा था। इस दौरान वह मनमोहन के साथ मोबाइल पर कॉल करके संपर्क में रहा। पीड़ित मनोज ने भी इसकी पुष्टि की है कि वे दोनों बाप-बेटा बार-बार कॉल पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन

अपहरण करने के साजिशकर्ता मनमोहन (मृतक) ने मनोज को अपने पिता नत्थूलाल के घर में बंधक बनाया था। इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर बोलेरो में निकल गए थे। ऑटो चालक मनोज ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उनके दोनों बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर बोलेरो गाड़ी की डिग्गी में लिटा दिया था, ताकि वे किसी को दिखाई न दें। बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला था। बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों बच्चे मयूर (विराज) व लक्षित घायल हो गए थे, जिनको बाद में होश आया था। पिता मनोज ने बताया कि दुर्घटना में लक्षित के पैर में चोट आई है, जिसका ऑपरेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक व उसके दाेनों बच्चों के अपहरण मामले में उसकी भांजी से भी पूछताछ की जाएगी। वह लड़की मनमोहन के साथ प्रेम संबंध में थी और उसके साथ भी रह रही थी। ऐसे में पुलिस अपहरण मामले को लेकर लड़की को भी जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि लड़की को उसके मामा मनोज के अपहरण के बारे में जानकारी थी या नहीं।

वर्जन
नत्थूलाल से पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसी आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी प्रिंस के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। प्रिंस से पूछताछ के बाद ही अपहरण के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। मनोज की भांजी को भी जांच में शामिल किया जाएगा। -मनोज कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed