{"_id":"6873b753d55e1d3ea50db7b1","slug":"my-father-has-been-complaining-about-the-sewer-problem-since-the-city-council-was-there-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62190-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर परिषद थी पिता तब करते आ रहे हैं सीवर की समस्या की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर परिषद थी पिता तब करते आ रहे हैं सीवर की समस्या की शिकायत
विज्ञापन
आज तक नहीं हुआ समाधान, अब कष्ट निवारण समिति की बैठक में होगा प्रमुख मुद्दा
10 साल से परेशान है पीड़ित, निगम ने मकान नीचे होने को बताया था वजह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कष्ट निवारण समिति की बैठक में इस बार सीवर की समस्या प्रमुख मुद्दा होगी। यह समस्या नगर निगम और जीएमडीए दोनों से संबंधित है। वार्ड पांच में यह समस्या प्रमुख है। धार्मिक पुस्तक व अन्य सामान बेचने की एक दुकान के सामने हमेशा सीवर का पानी फैला रहता है। वह इस समस्या के समाधान के लिए दस साल से निगम के चक्कर लगा रहा है मगर अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला है।
जैकबपुरा वार्ड पांच के रहने वाले सेवाराम अहूजा ने शिकायत में कहा कि उनकी दुकान के सामने एक सीवर का चेंबर है, जिससे निकलने वाली गंदगी से आसपास के लोग परेशान होते हैं। एक रेस्टोरेंट का पानी सीवर में जाने से और परेशानी होती है। उसके पिता इसकी शिकायत जब नगर परिषद थी तब से कर रहे हैं। शिकायत के बाद कोई आता था और उसे साफ कर चला जाता था।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि उसका मकान नीचे है। इसलिए सीवर ओवरफ्लो करता है और सीवर का पानी उसकी दुकान में रिसता है। इसके बाद उसने पांच साल पहले नया घर बनवाया। उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
जीएमडीए की ड्रेन तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानक न पूरा करने का आरोप
भीम नगर कॉलोनी रहने वाले बलवान सिंह ने जीएडीए की ड्रेन पर खुदाई को लेकर शिकायत की है। शिकायत पत्र में ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप है। इस शिकायत को भी कष्ट निवारण की बैठक में रखा गया है।