फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   murder

निजी कंपनी में लेबर लगवाने के विवाद में ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या

Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder
गुरुग्राम। वेयरहाउस में लेबर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपहरण कर रिलायंस कंपनी के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अलग-अलग तीन कार में सवार दबंगों ने सीएनजी पंप के पास से उन्हें उठाया और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर इस कदर पीटा कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने दो लोगों को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बृृहस्पतिवार को सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामले में 8 नामजद के खिलाफ अपहरण, बलवा, जान से मारने की धमकी देने व हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फर्रुखनगर के वार्ड नंबर-1 निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को उनका भतीजा कृष्ण जो रिलायंस कंपनी में ठेकेदार था, अपनी आई 10 कार में वजीरपुर से सीएनजी डलवाकर चला था। वजीरपुर मोड़ से फर्रुखनगर की ओर मुड़ा तो काले रंग की स्कॉर्पियो, सफेद रंग की स्कॉर्पियो व क्रेटा कार सवार बदमाशों ने उसकी कार रुकवा ली और उसे जबरन अपनी स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर लिया। वह कृष्ण की आई 10 कार भी अपने साथ ले गए। हमीरपुर गांव के पास ले जाकर युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसके सिर पर काफी वार किए गए। वहां पर गांव सहजावास निवासी पुष्पेंद्र व मनोज ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। फिर ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने पीड़ित को स्कॉर्पियो कार में डाला और फर्रुखनगर-गुरुग्राम रोड स्थित साढराणा रोड पर ले गए। वहां युवक की आई10 कार पर डंडे मारकर उसके शीशे तोड़ डाले। युवक को मरा हुआ समझकर वह उसे वहीं कार के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घायल को पहले फर्रुखनगर के निजी अस्पताल, फिर गुरुग्राम सिविल अस्पताल, वहां से एक अन्य निजी अस्पताल और फिर मेदांता में दाखिल कराया गया। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते युवक की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले पीड़ित ने अपने चाचा से बातचीत में बताया कि आरोपी उसे मारते हुए कह रहे थे कि ममेरे भाई नरेंद्र का अगला नंबर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अपहरण के बाद हत्या व हत्या के प्रयास का आरोप गढ़ी निवासी सूरज, हरसरू निवासी पौंडी, बावड़ा निवासी जीतू, जुडौला निवासी हेतू, जोनियावास निवासी कौशल, जीतू, अखरी व जतिन पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed