फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Commissioner visits Bandhwadi landfill site

Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर निगमायुक्त का दौरा

Fri, 18 Jul 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner visits Bandhwadi landfill site
फोटो -
विज्ञापन



व्यू कटर, सड़क निर्माण और लीचेट नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम



निगमायुक्त प्रदीप दहिया वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ प्रतिदिन कर रहे निरीक्षण
अगले कुछ दिनों में बदल जाएगी साइट की सूरत




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लंबे समय से जारी अव्यवस्था और लीचेट प्रवाह की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने हाल ही में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत व्यू कटर लगाने, सड़क निर्माण और लीचेट नियंत्रण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया प्रतिदिन अधिकारियों की टीम के साथ साइट का निरीक्षण कर रहे हैं। साइट पर विभिन्न कार्यों को गति दी गई है और कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।



नगर निगम गुरुग्राम द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से व्यू कटर, चारदीवारी और नाले के निर्माण का कार्य 14 जुलाई को शुरू हो चुका है और सबसे पहले साइट की सीमा पर व्यू कटर लगाए जा रहे हैं, ताकि बाहरी क्षेत्र से लैंडफिल का दृश्य अवरुद्ध किया जा सके।
विज्ञापन




लीचेट नियंत्रण और सड़क पर कचरा हटाने की मुहिम



एमसीजी ने साइट के बाहर सड़क पर फैले लीचेट और कचरे को हटाकर उसे साइट के अंदर स्थानांतरित किया है। यह कार्य 17-18 जुलाई की रात को किया गया, जिसमें 10 हाईवा, 3 पोकलेन और 2 जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। इससे न केवल साइट की सफाई हुई, बल्कि एक नया मार्ग भी तैयार किया गया जिससे अब ट्रकों की आवाजाही केवल साइट के अंदर ही सीमित रहेगी। इससे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लीचेट या कचरे के फैलाव पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लीचेट का स्थायी निपटान, एसटीपी तक टैंकरों से परिवहन



साइट पर उत्पन्न लीचेट को टैंकरों के माध्यम से निकटतम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लगातार ले जाया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र को प्रदूषण से बचाया जा सके। साइट पर लीचेट की वर्तमान मात्रा को देखते हुए इसे एसटीपी तक ले जाने के लिए 63 लाख रुपये की लागत का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



व्यू कटर के साथ सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित



निगमायुक्त के निर्देश पर 2.45 करोड़ रुपये का एक नया अनुमानित प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें व्यू कटर के साथ लगती हुई 15 मीटर चौड़ी और 400 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इस प्रस्ताव को 17 जुलाई को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति मिल गई हैं और 18 जुलाई को निविदा जारी कर दी गई। निविदा 29 जुलाई को खोली जाएगी। सड़क के साथ-साथ आरसीसी ड्रेन का निर्माण भी प्रस्तावित है जिससे ट्रकों की आवाजाही सुचारू हो सके और लीचेट प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके।



ट्रैफिक प्रबंधन हेतु अतिरिक्त धर्मकांटे का प्रस्ताव



गार्बेज ट्रकों की लंबी प्रतीक्षा से बचने और दो द्वारों से सुचारू आवागमन हेतु एक अतिरिक्त धर्मकांटे की स्थापना का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे साइट पर प्रवेश और निकास का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।



विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट की व्यवस्था



निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के तहत एमसीजी की इलेक्ट्रिकल विंग ने साइट पर एक डीजी सेट स्थापित किया है, जिससे कार्यों में निरंतरता बनी रहे।




चीफ इंजीनियर विजय ढाका के अनुसार बंधवाड़ी लैंडफिल साइट को उच्च प्राथमिकता पर रखा गया है तथा उच्च अधिकारीगण प्रतिदिन मौके निरीक्षण व सतत निगरानी कर रहे हैं। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर उठाए गए ये त्वरित और संगठित कदम न केवल आसपास के निवासियों को राहत देने वाले हैं, बल्कि पर्यावरणीय संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा प्रयास भी हैं। आने वाले दिनों में कार्यों की प्रगति और अधिक स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed