फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   munesh godara murder case

भाजपा महिला नेत्री के मोबाइल डिटेल से खुलेंगे केस के कई राज

Tue, 11 Feb 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
munesh godara murder case
गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा हत्याकांड में महिला नेत्री के मोबाइल डिटेल पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती है। पुलिस को मृतका के बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर महिला नेत्री के मोबाइल के वॉटसऐप मेसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात से पहले महिला नेत्री की हुई बातचीत, मेसेज और उनके पिछले रिकॉर्ड के आधार लोगों की सूची तैयार की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इन लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। दूसरी ओर, महिला नेत्री के आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें हरियाणा के कई जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के भाई सुनील जाखड़ ने बताया कि जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त मुनेश अपनी छोटी बहन मनीषा से बात कर रही थी। उस वक्त वह अपनी बेटी के साथ रसोई में खाना बना रही थी। पुलिस ने घटना के चश्मदीद भाजपा नेत्री के ससुर चंद्रभान ने अपने बयान में मृतका के भाजपा नेता बंटी गुर्जर के साथ कथित प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा कि बंटी गुर्जर की पत्नी अनु को भी इस संबंध के बारे में जानकारी थी। इसी बात को लेकर पति सुनील गोदारा की मुनेश से तकरार चल रही थी। जिसमें उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के वक्त मृतका के ससुर के अलावा उसका बेटा भी घर पर ही मौजूद था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुनेश के बेटे को भी कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई थी। उसने अपने पिता को कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई संदेशों की जानकारी दी थी। पुलिस अब इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने वारदात के दिन ही मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को पुलिस के पास मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा वॉट्सऐप मेसेज का बैकअप भी आ गया है। जिसके आधार पर कई लोगों के सामने आए है जिनसे मुनेश की बात होती थी। हालांकि पुलिस अभी इसे जांच का विषय बता रही है लेकिन माना जा रहा है कि इस मामले में मोबाइल अहम कड़ी साबित होगा। सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मिलकर जांच कर रही है। आरोपी पति सुनील की गिरफ्तारी का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed