{"_id":"69414585c84007bb0f0d832b","slug":"mp-sports-festival-judo-players-busy-in-preparations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74654-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल महोत्सव : तैयारी में जुटे जूडो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल महोत्सव : तैयारी में जुटे जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
खिलाड़ियों का कहना, अभी का लक्ष्य सिर्फ पदक जीतना और जिले का नाम रोशन करना है
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में 27 दिसंबर से शुरू हो रहे सांसद खेल महोत्सव को लेकर गुरुग्राम के खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। जूडो खिलाड़ी चंदा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए घंटों अभ्यास कर रही हूं। राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। खिलाड़ी गुनगुन ने कहा कि जूडो का अभ्यास चल रहा है।
राष्ट्रीय जूजीत्सू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता के लिए भी में काफी मेहनत कर रही हूं। लक्ष्य है कि स्वर्ण पदक जीतू। खिलाड़ी मुस्कान ने बताया कि यह महोत्सव कॅरिअर का टर्निंग पॉइंट है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता का दिन नजदीक आ रहा है मैं ओर मेहनत के साथ अभ्यास कर रही हूं।
खिलाड़ी रागिनी कुमारी ने बताया कि 27 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षक सुचिका हुडा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है। अभ्यास में खिलाड़ियों की कमजोरियों पर ज्यादा काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ पदक जीतना है और जिले का नाम रोशन करना है।