{"_id":"6abeb2a9af16d5c2a309b80b","slug":"moving-car-caught-fire-no-casualties-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102867-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती कार में लगी आग, हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती कार में लगी आग, हताहत नहीं
विज्ञापन
शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी गांव के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.15 बजे चलती कार में आग लग गई। बोनट से धुआं निकलते देखकर चालक ने कार को एलिवेटेड रोड की साइड में रोक दिया और तुरंत बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर सोहना फायर स्टेशन से पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल होने या झुलसने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार, कार मालिक दीपक सैनी अपनी पेट्रोल कार लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। जब वे भोंडसी गांव के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो अचानक कार में आग लग गई। फायर स्टेशन के सुपरवाइजर जयवीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार के तारों में शॉर्ट सर्किट होने आग लगी लगी है। फाॅरेंसिक जांच के बाद ही कार में आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।