फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Motorcycle replaced by road roller

रोड रोलर की जगह मोटर साइकिल चलाकर सरकार को लगाया चूना

Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle replaced by road roller
पटौदी/गुरुग्राम। रोड रोलर की जगह कागजों में मोटरसाइकिल चलाकर गोलमाल करने का खुलासा हुआ है। पटौदी खंड के गांवों में रास्तों को ठीक करने के नाम पर सरकारी खजाने से 18 हजार रुपये हड़पे गए थे।
विज्ञापन

यह खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता नरेश कुमार द्वारा आरटीआई के माध्यम से कार्य के बिल की कॉपी मांगने पर हुआ। जिसमें ब्लॉक समिति पटौदी की तरफ से तीन बिलों की कापियां प्राप्त हुईं। इसमें दो बिलों की तिथि 28.5.2018 और एक बिल की तिथि 6.3.2018 दिखाई गई है। इन बिलों में रोड रोलर का नंबर HR 76C-4748 दिया गया है। वह जांच करने पर होंडा मोटरसाइकिल का मिला है। इस आरटीआई के आधार पर पटौदी के रमेश यादव और नरेश कुमार ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए 8 नवंबर 2020 को एसएचओ पटौदी को एक शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने 2 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री को सीएम विंडो द्वारा मामले में कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया था। जिसे एसीपी पटौदी द्वारा एसएचओ को भेजा गया था। लेकिन एसएचओ पटौदी ने इसे मानव त्रुटि बताते हुए शिकायत को फाइल करने की सिफारिश कर दी थी। जैसे ही यह जांच रिपोर्ट डीसीपी मानेसर के पास पहुंची, डीसीपी मानेसर ने एसीपी पटौदी को साफ लिखा कि रिपोर्ट के अनुसार अपराध का होना पाया गया है। इस पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाए। उसी के बाद पटौदी थाने में आईपीसी की धारा 120 बी, 420 और 409 के तहत राकेश यादव चेयरमैन ब्लाक समिति पटौदी। अरुण कुमार बीडीपीओ ब्लाक समिति पटौदी, सुरेश कुमार और महेंद्र व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed