{"_id":"68190a78773b5d2cfb046fb8","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-injured-when-balcony-of-dilapidated-house-collapsed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-56942-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सास-बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सास-बहू घायल
विज्ञापन
उपचार के दौरान बहू की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव में बीते रविवार की शाम जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गंभीर चोट लगने से बहू की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गुड़गांव गांव के आठ बिस्वा में बीते रविवार की शाम लगभग छह बजे 60 साल पुराने व जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 51 वर्षीय कमलेश व उसकी सास सोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कमलेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, सोना देवी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि छज्जा गिरने से घायल महिला की मौत हो गई थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।