{"_id":"6a674b91768c779cb1049104","slug":"more-than-60-players-will-participate-in-the-state-level-taekwondo-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95816-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय तायक्वांडो प्रतियोगिता में 60 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय तायक्वांडो प्रतियोगिता में 60 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
एक से तीन अगस्त तक कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय तायक्वांडो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा तायक्वांडो संघ के तत्वावधान में एक से तीन अगस्त तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता में जिले के 60 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूमसे (तकनीकी प्रदर्शन) और क्योरुगी (फाइटिंग) दोनों वर्गों में मुकाबले खेलेंगे।
जिला तायक्वांडो संघ का कहना है कि खिलाड़ियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चयनित खिलाड़ी पिछले कई दिनों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि इस बार जिले की टीम संतुलित और मजबूत है तथा खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार राय ने बताया कि कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हमारे 60 से अधिक खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।