फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 500 players participated in the Khel Mahakumbh trials.

Gurugram News: खेल महाकुंभ के ट्रायल में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Wed, 14 Oct 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
More than 500 players participated in the Khel Mahakumbh trials.
खेल महाकुंभ में ट्रायल देते जिमनास्टिक्स  के खिलाड़ी। श्रवण
- 13 खेलों के हुए ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल महाकुंभ 2026 के तहत बुधवार को नेहरू स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 13 खेलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुछ खेलों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जबकि हॉकी, क्रिकेट और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होना बाकी है।
खेल विभाग की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया जा रहा है। जिम्नास्टिक्स में महिला वर्ग से आरना, प्रणवी, उत्सवी, शगुन, मिशिका यादव और आराध्या का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में युधि शर्मा, रिधान सिंगल, अरिहान, विहान, धीरे सेनी और विराल चुने गए। तीरंदाजी के रिकर्व पुरुष वर्ग में फरदीन, अनिरुद्ध, लवित्र और अनुज का चयन हुआ। रिकर्व महिला वर्ग में लावन्या, प्रांजल, तनीषा और त्रिति ने जगह बनाई। कंपाउंड पुरुष वर्ग में आयुष, आदित्य, पृथ्वी और ललित चुने गए, जबकि कंपाउंड महिला वर्ग में जिया, नव्या, तन्वी और प्रतिष्ठा का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जा रहा है। जूडो और ताइक्वांडो में छह-छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अन्य खेलों के परिणाम चयन प्रक्रिया पूरी होने और सूची जारी होने के बाद उपलब्ध होंगे।

खेल महाकुंभ में ट्रायल देते जिमनास्टिक्स  के खिलाड़ी। श्रवण

खेल महाकुंभ में ट्रायल देते जिमनास्टिक्स  के खिलाड़ी। श्रवण

खेल महाकुंभ में ट्रायल देते जिमनास्टिक्स  के खिलाड़ी। श्रवण

खेल महाकुंभ में ट्रायल देते जिमनास्टिक्स  के खिलाड़ी। श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed