फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 27 thousand registrations for the marathon so far

Gurugram News: गुरुग्राम मैराथन के लिए अब तक 27 हजार से अधिक पंजीकरण

Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
More than 27 thousand registrations for the marathon so far
22 तक कर सकेंगे पंजीकरण, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दी जानकारीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। 25 फरवरी को आयोजित होने वाली गुरुग्राम मैराथन के लिए अभी तक करीब 27 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। यह जानकारी जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उपायुक्त ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में 22 फरवरी तक लोग मैराथन के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
मैराथन में बाहर से आने वाले लोगों के मन में शहर के अच्छी छवि बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मैराथन रूट पर रनर्स को प्रोत्साहित करने के लिए सभी संबंधित आरडब्ल्यूए से संपर्क किया जा रहा है। इसमें प्ले कार्ड्स व अन्य कार्यक्रमों से रनर्स का उत्साहवर्धन करेंगी। इसमें सहभागी बनने वाले प्रमुख पांच आरडब्ल्यूए को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम की एक नई ब्रांड इमेज बनाने, युवा शक्ति को नशे से दूर रखने व आमजन में मतदान की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन आयोजित की जा रही है। इस मेगा मैराथन में जिला के प्रमुख कॉरपोरेट संस्थान भी आगे आकर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैराथन से पहले लेजर वैली पार्क में लगेगा प्रदर्शनी
आगामी 22, 23 और 24 फरवरी की दोपहर तक लेजर वैली पार्क में एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स व फिटनेस से जुड़ी स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मैराथन के लिए पोर्टल पर फुल व हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की श्रेणी में आवेदन करने वाले धावकों को रनिंग किट्स प्रदान की जाएगी। इस किट में एक बैग, रनर की टी शर्ट सहित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त बिब (टी-शर्ट पर चिपकने वाला स्टिकर) शामिल है। उन्होंने बताया कि इस चिप युक्त बिब से रनर अपना वास्तविक रन टाइम कैलकुलेट कर सकेंगे। साथ ही आयोजन के उपरांत अपने इलेक्ट्रॉनिक बीब की मदद से आयोजन से जुड़े अपने फोटो भी डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किट में आयोजन के दिन पार्किंग व्यवस्था की गई है। उसकी भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी व पांच सौ वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed