{"_id":"69e37876d2c09045380f46a1","slug":"more-than-20000-people-applied-for-new-connections-in-one-month-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85294-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक महीने में 20 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक महीने में 20 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य दिनों में एक महीने में 2200 से 2500 के बीच रहती थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गैस सिलिंडर की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदनों में अचानक तेज वृद्धि दर्ज की गई है। एक महीने में 20 हजार से अधिक लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या केवल 2200 से 2500 के बीच रहती थी। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा उपभोक्ताओं को नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस फैसले से नए आवेदकों में निराशा फैल गई है और कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसियों ने पांच किलो वाले छोटे गैस सिलिंडर की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिसे किसी भी गैस एजेंसी से आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। लोगों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की है ताकि स्थिति में सुधार हो सके जल्द राहत मिल सके।
-- -- -- --
गैस किल्लत के कारण नए कनेक्शन के लिए आवेदन में बढ़ोतरी हुई है। 18 मार्च से अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। -भरत यादव, जिला नोडल अधिकारी, गैस एजेंसी