{"_id":"6043c2508ebc3e590476120d","slug":"more-than-100-elderly-people-can-be-vaccinated-at-one-center-gurgaon-news-noi569694710","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक केंद्र पर 100 से अधिक बुजुर्गों को लग सकेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक केंद्र पर 100 से अधिक बुजुर्गों को लग सकेगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब एक केंद्र पर 100 से अधिक बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा। हालांकि यह सुविधा सिर्फ निजी अस्पतालों के केंद्रों में ही होगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के केंद्रों पर सिर्फ 100 लाभार्थियों को ही टीका लग सकेगा। वहीं शनिवार को 47 केंद्रों पर 3378 लाभार्थियों ने वैक्सीन ली।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी व निजी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक एक केंद्र पर 100 लोगों को ही टीका लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें अब बदलाव कर निजी अस्पतालों को 100 से अधिक लोगों को भी टीका लगाने की छूट दी गई है। अभी तीसरे चरण की टीकाकरण प्रक्रिया चल रही है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। सरकारी केंद्रों पर सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों को हर दिन टीकाकरण प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति दी गई है। निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क भी लिया जा रहा है। शनिवार को जिले में तय 2900 के लक्ष्य से अधिक 3378 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। यह प्रक्रिया 47 केंद्रों पर चली।
2744 बुजुर्गों ने ली पहली डोज
शनिवार को सिर्फ निजी अस्पतालों में ही कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया चली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 3378 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इनमें से 60 वर्ष से अधिक के 2744 बुजुर्गों को पहली डोज दी गई। वहीं 45 से 59 आयु वर्ग में गंभीर बीमारी से ग्रस्त 305 लोग, 321 स्वास्थ्यकर्मी और 8 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
वर्जन-
अभी तक प्रत्येक केंद्र पर 100 लोगों को ही कोरोना टीका लगाने की अनुमति थी। वहीं अब निजी अस्पतालों में 100 से ज्यादा लोगों को भी टीका लग सकेगा। हालांकि सरकारी केंद्रों में अभी सीमित संख्या में ही टीकाकरण किया जाएगा। - डॉ. एमपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी