फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monu Manesar on remand for four days in Pataudi firing case

Gurugram News: पटौदी में फायरिंग मामले में मोनू मानेसर चार दिनों की रिमांड पर

Sun, 08 Oct 2023 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monu Manesar on remand for four days in Pataudi firing case
कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान जेल से पटौदी कोर्ट में किया गया पेश
विज्ञापन

पुलिस ने मांगा था सात दिन का रिमांड, कोर्ट ने चार दिन का किया मंजूर



संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोप में राजस्थान की अजमेर जेल में बंद मोनू मानेसर को अब पटौदी पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस की एक टीम प्रोडक्शन वारंट पर शनिवार सुबह मोनू मानेसर को लेकर पटौदी पहुंची और यहां सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को सात दिन के लिए रिमांड पर लिए जाने की अर्जी दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसका चार दिनों का रिमांड मंजूर किया।
इसी साल छह फरवरी को पटौदी थाना क्षेत्र में एक परिवार पर फायरिंग किए जाने के मामले में पटौदी पुलिस को मोनू मानेसर की तलाश थी। नासिर-जुनैद हत्याकांड में राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद से ही पटौदी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाने की कवायद शुरू कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करना चाहती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गो रक्षक मोनू मानेसर को राजस्थान की अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पटौदी लाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पेशी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर देने की गुहार कोर्ट ने लगाई। कोर्ट ने उसे दो घंटे बाद दोबारा पेश करने का आदेश दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12.35 बजे आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। मोनू मानेसर की पैरवी कर रहे अधिवक्ता एलएन पाराशर और कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। जिसमें चार दिनों का रिमांड मंजूर किया गया है। मोनू की कोर्ट में पेशी के दौरान पटौदी एसीपी हरिन्द्र कुमार, थाना प्रबंधक राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नूंह पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

मोहित उर्फ मोनू मानेसर को 12 सितंबर को मानेसर से नूंह एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद राजस्थान पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड में पूछताछ करने के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले गई थी। मोनू को पहले राजस्थान की भरतपुर जेल में रखा गया था। उसी दिन से पटौदी पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने और रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी थी।
----
अजमेर जेल में शिफ्ट किए जाने से नहीं हो सकी थी पेशी
पटौदी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने मोनू मानेसर को 25 सितंबर को पेश किए जाने का आदेश जारी किया था। हालांकि जब तक यह आदेश भरतपुर जेल पहुंचता, तब तक सुरक्षा कारणों से मोनू मानेसर को भरतपुर से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। ऐसे में कोर्ट ने दोबारा आदेश जारी करते हुए सात अक्तूबर पेश किए जाने का आदेश दिया था।
----
छह फरवरी को पटौदी थाने में दर्ज हुआ था मामला
मोनू के खिलाफ पटौदी थाना क्षेत्र के बब्बरशाह मोहल्ले में एक फायरिंग करने का मामला दर्ज है। पटौदी थाने में इसी साल 6 फरवरी को दर्ज हुए इस मामले में पहले मोनू मानेसर को नामजद नहीं कराया गया था। इस गोलीकांड के एक घायल के होश में आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच में मोनू मानेसर का नाम जोड़ा था। घायल युवक ने बताया था कि उसे जो गोली लगी है, वह मोनू मानेसर ने चलाई है। इस प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

----
वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करेगी पुलिस

इस घटना में मोनू मानेसर की हथियार चलाते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान अब इस हथियार को बरामद करने का प्रयास करेगी। रिमांड मिलते ही पुलिस मोनू मानेसर को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से वापस ले गई। सुरक्षा कारणों से उसे गोपनीय स्थान पर रखा गया है। एसीपी पटौदी हरिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को घटना स्थल पर भी लेकर जाएगी। उस दौरान उसके संपर्क में रहने वालों की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed