फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   monkey attack on students

स्कूल में बंदरों ने छात्राओं पर किया हमला, दो छात्राएं घायल

Wed, 22 Jan 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on students
सोहना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बंदरों की टोली ने जमकर उत्पात मचाया। बंदरों ने शिक्षिका के साथ जा रहीं छात्राओं में से एक छात्रा को काट लिया। इसके बाद स्कूल में भगदड़ मच गई, जिसमें एक छात्रा सीढ़ियों से गिर गई। सीढ़ी से गिरकर घायल हुई छात्रा को भी बंदरों ने काट लिया। शोर सुनकर मौके पहुंचे स्टाफ ने डंडों से मारकर बंदरों को भगाया और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने पर शिक्षिका ने बाजार से वैक्सीन खरीदकर छात्राओं को लगवाया। सीढ़ियों से गिरी छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय के साथ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह दर्जन भर से अधिक बंदर पहुंच गए। स्कूल में लंच के बाद छात्राएं अंग्रेजी की शिक्षिका स्वदेश कुमारी के साथ अपनी कक्षा से निकल कर पानी पीने जा रही थी कि बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों को देखकर छात्राओं में भगदड़ मच गई। एक छात्रा सीढ़ी से नीचे गिर गई। इस दौरान बंदरों ने दो छात्राओं को काट लिया।
विज्ञापन

छात्राओं के साथ चल रही शिक्षिका ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर स्टाफ ने बंदरों को स्कूल से भगाया। घटना में नवीं कक्षा की दो छात्राएं प्रियंका व शहनाज घायल हो गई। प्रियंका की सीढ़ी से गिरने के कारण पैर की हड्डी में चोट भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील कुमारी ने बताया कि दोनों छात्राओं को नागरिक अस्पताल में उपचार दिलवाया गया है। परिजनों को इसकी सूचना देकर दोनों छात्राओं को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed