{"_id":"62740d52bf405948fc7bc022","slug":"money-was-collected-through-youtube-channel-case-registered-gurgaon-news-noi6468525164","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब चैनल पर गलत खबर चलाने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब चैनल पर गलत खबर चलाने पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी के नाम पर गलत खबर यू-ट्यूब चैनल पर दिखाने व कर्मचारियों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस में यह शिकायत सेक्टर-34 इंफोसिटी स्थित व्यागोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चमन सिंह यादव ने दी है। कंपनी मेडिकल उपकरण बनाती है। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-7 निवासी एमके मौर्या, उनकी पत्नी शशिबाला, राजीव नगर निवासी लक्ष्मण सिंह बिष्ट और जुबेर पर अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एम के मौर्या व लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने मिलकर यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड की। वेलकम न्यूज नाम से यू-ट्यूब चैनल के मालिक एमके मौर्या हैं। वह खुद चीफ एडिटर हैं, जबकि पत्नी शशि मौर्या इसमें डायरेक्टर हैं। जुबेर इसमें ब्यूरो चीफ के तौर पर काम करता है। आरोप है कि इन्होंने वीडियो न्यूज में आरोप लगाया कि कंपनी ने कई महीनों से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया। उन्हें बोनस भी नहीं दिया है।
एमके मौर्या के दोस्त लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने यह वीडियो कंपनी के विदेशों में स्थित ऑफिस को भी भेजा। आरोप है कि इन लोगों ने कंपनी के अकाउंटेंट मनोज जैन से 30 हजार रुपये, स्टोर इंचार्ज रघुनंदन प्रसाद गुप्ता से 25 हजार रुपये, स्टोर मैनेजर सुनील कुमार यादव से 4 हजार रुपये और चालक राजकुमार से 2 हजार रुपये की अवैध वसूली की। कंपनी के गोदाम व वेयरहाउस की वीडियो बना ली। सदर थाना पुलिस ने अवैध वसूली, मानहानि व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एसीपी सदर अमन यादव का कहना है कि आरोपियों को नोटिस भेजा जा रहा है। जल्द ही उनको जांच के लिए बुलाया जाएगा।