फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mobile tower in aravali notified area

अरावली नोटिफाइड क्षेत्र में लगा दिया मोबाइल टावर, वन विभाग ने दिया नोटिस

Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
mobile tower in aravali notified area
गुरुग्राम। अरावली क्षेत्र की देखभाल में अधिकारी किस प्रकार लापरवाही बरत रहे है इसका खुलासा इस बात से हुआ कि दो वर्ष पहले गांव हैदरपुर वीरान की अरावली में एक कंपनी ने मोबाइल टॉवर लगा दिया था। सोमवार को जांच के दौरान वन राजिक अधिकारी ने टॉवर देखकर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया है। सोमवार को वन राजिक अधिकारी कर्मबीर मलिक अरावली का निरीक्षण करने गए थे। गांव हैदरपुर वीरान में उन्होंने मोबाइल टॉवर लगा देखा। मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की तो पाया कि इंडस कंपनी ने यह टॉवर लगाया हुआ है। मौके पर मौजूद मिले कंपनी के अधिकारी को वन विभाग ने तोड़ने का नोटिस दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो साल पहले यह टॉवर लगाया गया था। जिस जगह यह टावर लगाया गया है वह पूरा क्षेत्र अरावली संरक्षण के सेक्शन 4 व 5 के तहत नोटिफाइड है, जिसके तहत गैर वानिकी क्रियाएं प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को नोटिस देते हुए इसे तुरंत प्रभाव से तोड़ने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बयान
अरावली निरीक्षण के दौरान मोबाइल टॉवर लगा मिला। टावर लगाने की अनुमति नहीं दी गई। इसे हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। जल्द ही इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय कुमार, मंडल वन अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed